फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के पार, 95 लाख से ज्यादा हो चुके ठीक

Sat, 19 Dec 2020 09:54 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

भारत में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। यह आंकड़ा बड़ा जरूर नजर आता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि हमेशा सावधानी बरतने की जरूरत है। देश में अब तक 95 लाख से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


भारत में करीब एक महीने के अंदर कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख मामले सामने आने के साथ देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या शनिवार को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई, हालांकि वायरस का प्रसार धीमा हुआ है।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि संपूर्ण लक्षित आबादी को कवर करने के लिए त्वरित कोविड-19 टीकाकरण अभियान की आवश्यकता है। एक अनुमान के अनुसार ऐसी आबादी करीब 30 करोड़ है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर एक करोड़ चार हजार 599 हो गई है जबकि संक्रमण से उबर चुके मरीजों की कुल संख्या भी बढ़कर लगभग 95.50 लाख हो गई है।

अमेरिका स्थित जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय (जेएचयू) के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके मरीजों की संख्या के मामले में भारत पहले पायदान पर है। दूसरे स्थान पर ब्राजील है।

जेएचयू के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका के बाद कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित देश भारत है। मृतक संख्या के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे स्थान पर है। मंत्रालय के आंकड़ों से यह प्रदर्शित होता है कि 24 घंटे की अवधि के दौरान संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आए।

चौबीस घंटे के दौरान 347 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,45,136 हो गई है। कोविड-19 मृत्युदर में और गिरावट आने के बाद यह 1.45 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या फिलहाल 3,08,751 है, जो कुल संक्रमितों का 3.08 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 का पहला मामला 323 दिन पहले 30 जनवरी को केरल में सामने आया था, जबकि 10 मार्च को कर्नाटक में संक्रमण से पहली मौत हुई थी। मंत्रालय ने कहा कि सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, जो 23 अगस्त को बढ़कर 30 लाख और पांच सितंबर को 40 से अधिक लाख हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, 16 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गई।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से सवार्धिक प्रभावित राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में महाराष्ट्र (18,88,767 मामले), कर्नाटक (9,07,123), आंध्र प्रदेश (8,77,806), तमिलनाडु (8,04,650), केरल (6 93,865), दिल्ली (6,14,775) और उत्तर प्रदेश 5,72,196) है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में इस महामारी से अब कुल 1,45,136 लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में 48,574, कर्नाटक (11,989), तमिलनाडु (11,954), दिल्ली (10,219 ), पश्चिम बंगाल (9,277), उत्तर प्रदेश (8,154), आंध्र प्रदेश (7,070), पंजाब (5,170), गुजरात में 4,220 संक्रमितों की मौत हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों में 73.58 प्रतिशत सिर्फ 10 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 5,456 मामले, बंगाल में 2,239 और महाराष्ट्र में 1,960 मामले सामने आए। केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा के मुताबिक राज्य में कोविड के मामले शनिवार को सात लाख के आंकड़े को पार कर गए।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 75 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं, बंगाल में 42 मौतें दर्ज की गईं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,133 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर 1.5 प्रतिशत से कम रह गई है। इसके साथ ही शहर में महामारी का तीसरा दौर फिलहाल काबू में है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें