फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जो दिल्ली को नहीं बचा सके, वो सीएम को क्या बचाएंगे?'

Fri, 08 Apr 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
आज अगर पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान की जय-जयकार हो रही ही है तो उसकी वजह मोदी नहीं आप हैं। असम स्थित नौगांव के रोहा में चुनावी रैली संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बात कही। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 'किसी के हाथ में रिमोट कंट्रोल मत देना। असम में पूरी बहुमत की सरकार बनाना।'
विज्ञापन


पीएम मोदी असम की गोगोई सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'असम सरकार ने मनरेगा कार्यक्रम को कुशलता से लागू नहीं किया और न ही गरीबों के लिए घर बनाया।' पीएम ने यह भी कहा कि कुछ लोगों के मुंह से यह सोचकर पानी टपक रहा है कि राज्य में खण्डित जनादेश आएगा और वो अपना कारोबार चला सकेंगे लेकिन आप लोग बैकसीट ड्राइविंग मत होने देना। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा का पूरा राज्य बीपीएल हो जाए, ये सिर्फ असम में ही नजर आता है। इन लोगों ने 15 साल आप लोगों की को सिर्फ धोखा दिया है।

पहले चरण में हुए भारी मतदान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'पहले चरण के बाद आपने देखा होगा कि मुख्यमंत्री ने मुस्कुराना बंद कर दिया है। जो दिल्ली (केंद्र सराकर) को नहीं बचा सके, वो आपको (गोगोई को ) क्या बचाएंगे?' मोदी ने असम सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने सिर्फ अपने परिवार का भला किया है।  इससे पहले पीएम मोदी कामाख्या मंदिर में देवी दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें