फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतुआ धर्म महा मेला 2022: पीएम मोदी ने किया लोगों को संबोधित, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की  

Tue, 29 Mar 2022 09:58 PM IST
Amit Mandal एएनआई, दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने आज ठाकुरनगर, ठाकुरबारी, पश्चिम बंगाल में 'मतुआ धर्म महा मेला 2022' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा अन्याय के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेने को भी कहा। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीधाम ठाकुरनगर, ठाकुरबारी, पश्चिम बंगाल में 'मतुआ धर्म महा मेला 2022' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ये मतुआ धर्म महामेला, मतुआ परंपरा को नमन करने का अवसर है। ये उन मूल्यों के प्रति आस्था व्यक्त करने का अवसर है जिनकी नींव श्री श्री हरिचांद ठाकुर ने रखी थी। इसे गुरुचांद ठाकुर जी और बोरो मां ने सशक्त किया। आज शांतनु जी के सहयोग से ये परंपरा इस समय और समृद्ध हो रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी ने एक और संदेश दिया है जो आजादी के अमृतकाल में भारत के हर भारतवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने ईश्वरीय प्रेम के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों का भी हमें बोध कराया। कर्तव्यों की इसी भावना को हमें राष्ट्र के विकास का भी आधार बनाना है। 

पीएम ने कहा, आज मैं मतुआ समाज के सभी साथियों से भी कुछ आग्रह करना चाहूंगा। सिस्टम से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए समाज के स्तर पर आपको जागरूकता को और बढ़ाना है। अगर कहीं भी किसी का उत्पीड़न हो रहा हो, तो वहां जरूर आवाज उठाएं। ये हमारा समाज के प्रति भी और राष्ट्र के प्रति भी कर्तव्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें