फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pm Modi: 90 घंटों में 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, देखें पूरा कार्यक्रम

Sun, 12 Feb 2023 03:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

13 फरवरी यानी सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक में एयरो इंडिया 2023 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री फिर से उत्तर पूर्व की एक और यात्रा करेंगे और अगरतला में एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते शनिवार से आधिकारिक कार्यक्रमों के तहत कई राज्यों की यात्रा पर हैं। 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भाग लेने के बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो गए और इसके बाद वह दिल्ली वापस लौट आए। हालांकि, उनके आगामी कार्यक्रम भी लगे हुए हैं। ऐसे में वह 90 घंटों के अंदर 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेंगे और करीब 10 सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

विज्ञापन


लखनऊ-मुंबई और दिल्ली के लिए तय किये 2700 किमी
10 फरवरी को लखनऊ, फिर मुंबई और इसके बाद दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 2700 किलोमीटर की यात्रा की। 11 फरवरी को पीएम मोदी त्रिपुरा पहुंचे और अंबासा और राधाकिशोरपुर में रैली में प्रतिभाग किया। इसके बाद वह दोबारा दिल्ली वापस आए। उनकी यह यात्रा करीब 3000 किलोमीटर से अधिक की है। 

देखें आज से कल तक का कार्यक्रम 
आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वह मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के एक खंड का उद्घाटन करने के लिए राजस्थान जाएंगे। यहां वह दौसा में भी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सार्वजनिक सभाओं में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बेंगलुरू के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह करीब 1,750 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद 13 फरवरी यानी सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक में एयरो इंडिया 2023 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री फिर से उत्तर पूर्व की एक और यात्रा करेंगे और अगरतला में एक रैली को संबोधित करेंगे। वह 3,350 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें