पुलिस को अभी एक और व्यक्ति की है तलाश
इस मामले में पुलिस अभी एक और व्यक्ति की तलाश कर रही है जो हत्या में सीधे तौर पर संलिप्त था। मामले के मुख्य आरोपियों में से एक सलाम को हाल ही में एक स्थानीय अदालत ने जमानत दी है। पुलिस इसके खिलाफ अपील दायर करने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और एक एसडीपीआई का पदाधिकारी है।
15 नवंबर को दिनदहाड़े हुई थी संजीत की हत्या
27 वर्षीय आरएसएस कार्यकर्ता ए संजीत की हत्या 15 नवंबर को कर दी गई थी जब वह अपनी पत्नी को उसके काम के स्थान पर ले जा रहे थे। संजीत की पत्नी ने हाल ही में इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने का अनुरोध करते हुए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर अदालत ने इस मामले में जांच की स्थिति पर राज्य सरकार को रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।
भाजपा और संघ परिवार संगठन आरोप लगाता रहा है कि इस दिनदहाड़े हुई हत्या के पीछे एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं का हाथ था। एसडीपीआई, इस्लामी संगठ पीएफआई की राजनीतिक इकाई है।