फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: असम राइफल्स काफिले पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद; घात लगाकर किया गया था हमला

Wed, 24 Sep 2025 02:27 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में 19 सितंबर को असम राइफल्स के काफिले पर हमला किया गया था, जिसमें दो जवान बलिदान हो गए थे और पांच घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में आज पांच दिन बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मणिपुर में हमले के बाद असम राइफल्स के जवान और वाहन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में 19 सितंबर को असम राइफल्स के काफिले पर हुए घात लगाकर हमले के मुख्य आरोपी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए थे और पांच अन्य घायल हुए थे। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर जिला पुलिस, 33 असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के करीब एक बजे कामेंग इलाके में विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ONOE: 'एक देश, एक चुनाव' पर JPC की बैठक, पीपी चौधरी बोले- देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा

आरोपी ने कबूली हमले की बात
इस दौरान 47 वर्षीय खोमद्राम ओजित सिंह उर्फ केइलाल को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पीएलए का जमानत पर बाहर आया सदस्य है और सीधे तौर पर 19 सितंबर के हमले में शामिल था। उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किए गए बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी असम राइफल्स कर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद, अन्य व्यक्तियों के साथ लोकतक झील की ओर भाग गया और अपने हथियार और गोला-बारूद को एक गुप्त स्थान पर छिपा दिया था। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - SC: 'अलगाववादी शब्बीर शाह की अन्य आपराधिक मामलों में हिरासत की जानकारी सौंपें', शीर्ष कोर्ट का NIA को निर्देश

कब-कहां और कैसे हुआ था हमला?
यह हमला शाम करीब 6 बजे बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लीकाई इलाके में हुआ था। असम राइफल्स के जवानों का वाहन इंफाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहा था। तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अचानक काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी थी। गुवाहाटी के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, 33 असम राइफल्स के जवानों की एक वाहन-आधारित टुकड़ी अपने पटसोई कंपनी ऑपरेटिंग बेस से नाम्बोल कंपनी ऑपरेटिंग बेस की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान नाम्बोल सबल लेईकाई में, हाईवे पर टुकड़ी पर हमला किया गया था। बता दें कि असम राइफल्स पूर्वोत्तर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा और आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए तैनात सबसे अहम अर्धसैनिक बल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें