फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: धर्मांतरण के आरोप में महिलाओं से मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पेड़ से बांधकर की थी पिटाई

Wed, 01 Jan 2025 12:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर

सार

बालासोर के गोबरधनपुर गांव में दो महिलाओं को पेड़ से बांधकर इस आरोप में पीटा गया कि वे कुछ आदिवासी परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रही थीं। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बादल पांडा को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बालासोर जिले में दो महिलाओं पर हमला करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ आदिवासी परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में महिलाओं से मारपीट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


डीआईजी (पूर्वी रेंज) सत्यजीत नाइक ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नीलगिरी थाना क्षेत्र के कंसा गांव निवासी मुख्य आरोपी बादल पांडा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पांडा के साथ ही मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

गोबरधनपुर गांव में हुई थी घटना 
उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को गोबरधनपुर गांव में हुई। दो महिलाओं को एक पेड़ से बांध दिया गया। भीड़ द्वारा उन्हें इस आरोप में पीटा गया कि वे कुछ आदिवासी परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रही थीं। उन्होंने बताया कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया और राज्य में राजनीतिक घमासान मच गया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए ओडिशा के डीजीपी से तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने जांच और कानून व्यवस्था बनाए रखने का भी निर्देश दिया है।

धर्मांतरण के आरोप की भी जांच कर रही पुलिस
डीआईजी सत्यजीत नाइक ने कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और महिलाओं को बचाया, साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिलाएं सच में धर्म परिवर्तन करने की कोशिश कर रही थीं। कुछ लोगों को इस मामले में नोटिस भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें