पेट्रोल-डीजल के दामों में रविवार को लगातार 14वें दिन बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल जहां 78.12 रुपये वहीं मुंबई में 85.93 रुपये और कोलकाता में 80.76 रुपये प्रति लीटर बिका। दिल्ली में डीजल के दाम बढ़कर 69.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। इस बीच कोलकाता में डीजल का दाम 71.61, मुंबई में 73.53 और चेन्नई में 72.91 रुपये तक पहुंच गया। जनता ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस मुद्दे पर संज्ञान ले और पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंदर ले आए।