फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान पत्रकार को लगी गोली, हालत गंभीर

Fri, 19 Oct 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
फोटो पत्रकार के गले पर गोली लगी है
विज्ञापन

बागला स्कूल में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान एक प्रेस फोटोग्राफर को गोली लग गई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पत्रकार को गोली लगने का बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घायल पत्रकार को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।

विज्ञापन


विधायक हरिशंकर माहौर की रायफल से उनके पुत्र ने फायरिंग की थी। इस दौरान वह खुद भी चोटिल हो गया है। विधायक ने स्वीकारा है कि विजयदशमी पर्व पर आरएसएस का शस्त्र पूजन चल रहा था, तब यह घटना हुई है। ड्यूटी पर मौजद चिकित्सक का कहना है कि गले के एक्सरे में जो फंसा दिख रहा है वह गोली हो सकती है। जबकि विधायक का कहना है कि उनका पुत्र और पत्रकार को जो लगा है वह गोली नहीं बल्कि मैगजीन फटने से लगा प्लास्टिक है। 

विधायक खुद अलीगढ़ जा रहे हैं। जिससे घायल को बेहतर उपचार मिल सके। इस घटना के बाद जब कोई निजी एंबुलेंस चालक घायल को उपचार के लिए तत्काल अलीगढ़ ले जाने के लिए राजी नही हुआ तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगमा मचाया और एंबुलेंस चालको के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें