फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Election: राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए नेताओं की दिल्ली में होगी बैठक, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

Sat, 09 Jul 2022 05:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 

सार

एनडीए के दोनों सदनों के सभी सांसद राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे और सूत्रों के मुताबिक पूरी प्रक्रिया का मॉक ड्रिल भी कराकर सदस्यों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सत्र और 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए नेताओं की एक बैठक रविवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी। इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। इस बैठक में एनडीए नेताओं की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी।

विज्ञापन


बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे
सूत्रों का यह भी कहना है कि इस बैठक के दौरान एनडीए के दोनों सदनों के सभी सांसद राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे और सूत्रों के मुताबिक पूरी प्रक्रिया का मॉक ड्रिल भी कराकर सदस्यों को दिखाया जाएगा। साथ सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।

एनडीए सांसदों की बैठक के बाद रात्रि भोज होगा
वहीं सूत्रों ने बताया कि एनडीए सांसदों की बैठक के बाद रात्रि भोज होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपनी उम्मीदवारी के लिए 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया था। द्रौपदी मुर्मू भारत के इतिहास में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस, बीजद और अकाली दल का समर्थन प्राप्त
एक बार निर्वाचित होने के बाद, वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। वह ओडिशा से पहली राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं और एक बार निर्वाचित होने के बाद, वह ओडिशा राज्य से पहली उम्मीदवार होंगी। अपने सहयोगियों के अलावा, एनडीए के उम्मीदवार मुर्मू को वाईएसआर, कांग्रेस, बीजद और अकाली दल का भी समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें