फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को सोलर चरखा मिशन की करेंगे शुरुआत

Wed, 13 Jun 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को सोलर चरखा मिशन की शुरुआत करेंगे। इस मिशन के तहत 50 क्लस्टर को दो साल के लिए 550 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) मंत्री गिरिराज सिंह ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि लगभग पांच करोड़ महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों को इस योजनाओं से जोड़ा जाएगा। एमएसएमई सचिव एके पांडा ने कहा कि इस मिशन के तहत पहले दो साल के दौरान लगभग एक लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। 

पांडा ने कहा कि सोलर चरखा मिशन अब तक सरकार ने लगभग 550 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर दी है। इनमें 50 क्लस्टर दी जाएंगी और हर क्लस्टर में 400 से दो हजार शिल्पी को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें