फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में लगातार हो रही भारी बारिश से साढ़े तीन हजार परिवार बेघर

Wed, 13 Jun 2018 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
विज्ञापन
tripura-rain
विज्ञापन
त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटों से भारी बारिश की वजह से साढ़े तीन हजार से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। बुधवार सुबह बारिश थम जाने के बावजूद कई इलाकों में पानी भरने की वजह से स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने यहां बताया कि पश्चिम त्रिपुरा के सदर सबडिवीजन में कई मकानों के पानी में डूब जाने के कारण पांच सौ से ज्यादा परिवारों को वहां से निकाल कर छह राहत शिविरों में रखा गया है। फिलहाल राज्य में 89 राहत शिविरों में साढ़े तीन हजार से ज्यादा परिवार रह रहे हैं।

सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (सदर) तपन कुमार दास ने बताया कि राजधानी से होकर बहने वाली हावड़ा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज कुछ इंच नीचे है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगर दोबारा बारिश हुई तो परिस्थिति गंभीर हो सकती है। बीती रात मलबा साफ करने के बाद असम-अगरतला नेशनल हाइवे को बुधवार सुबह वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें