फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद बोले : मिशन पूरे करने के लिए नौसेना की बढ़ रही ताकत, आईएनएस वलसुरा 'प्रेसिडेंट्स कलर' से सम्मानित

Sat, 26 Mar 2022 04:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जामनगर।

सार

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, भारतीय सेना समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर रही है। नौसेना बीते वर्षों में किसी भी परिस्थिति में युद्ध के लिए सदैव तैयार रही और विश्वसनीय साबित र्हुई।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कोविंद - फोटो : President of India Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा, विभिन्न मिशनों को पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना की ताकत में सतत विकास हो रहा है। उन्होंने एक समारोह में नौसेना के पोत आईएनएस वलसुरा को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर से भी सम्मानित किया। ‘प्रेजिडेंट्स कलर’ किसी सैन्य इकाई को युद्ध और शांति दोनों ही स्थिति में उसकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, भारतीय सेना समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर रही है। नौसेना बीते वर्षों में किसी भी परिस्थिति में युद्ध के लिए सदैव तैयार रही और विश्वसनीय साबित र्हुई। नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण सुरक्षा सहयोगी की भूमिका अदा की है। 

यह हमारे लिए गर्व की बात है कि नौसेना समुद्री सुरक्षा के लिए पूरे संकल्प व दृढ़ता के साथ खुद में जरूरी बदलाव के साथ आगे बढ़ रही है। नौसेना लगातार अपनी ताकत में इजाफा कर रही है। इस दौरान 150 जवानों ने राष्ट्रपति को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। 
विज्ञापन


कच्छ के भूकंप के बाद राहत कार्य में वलसुरा के योगदान को सराहा
राष्ट्रपति ने 2001 में गुजरात के कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत कार्य में आईएनएस वलसुरा के योगदान की सराहना की। साथ ही हाल में बाढ़ के दौरान वलसुरा की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैं भारतीय नौसेना और आईएनएस वलसुरा के अधिकारियों और नाविकों को बधाई देता हूं। 

1942 से सेवा में है आईएनएस वलसुरा
आईएनएस वलसुरा 1942 से सेवा में है। यह नौसेना का प्रमुख प्रशिक्षण पोत है। नौसेना, तटरक्षक एवं अन्य मित्र राष्ट्रों के अधिकारियों व नाविकों को आईएनएस वलसुरा पर ही इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, हथियार प्रणाली और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें