फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद बोले- भारत और अर्जेंटीना को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ आना चाहिए

Tue, 19 Feb 2019 05:22 AM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को अर्जेंटीना के अपने समकक्ष मॉरिशियो मैक्री का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए कहा कि आतंकवाद का नाश करने के लिए दोनों देशों को साथ आना चाहिए। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन में आज सुबह मैक्री का स्वागत एक पारंपरिक समारोह में किया गया। इसके बाद मैक्री के सम्मान में आयोजित भोज के दौरान अपने संबोधन में दोनों देशों की समृद्ध पारंपरिक मित्रता को रेखांकित किया। इस दौरान उन्होंने तबले से लेकर टैंगो तक का जिक्र किया। 

कोविंद ने इस दौरान गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की 1924 में उनकी अर्जेंटीना यात्रा के दौरान लेखिका विक्टोरिया अकोम्पो से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना में महात्मा गांधी को जो आदर सम्मान दिया जाता है, वही सम्मान सान मार्टिन का भारत में है। राष्ट्रपति ने इस दौरान यह भी कहा कि भारत के लोग फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो मारडोना और लियोनल मेसी के बड़े प्रशंसक हैं। 
विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान कोविंद ने कहा, ‘‘आतंकवाद आज मानवता के सामने सबसे बड़ा खतरा है। लंबे समय से मित्रता होने और विश्वासी सहयोगी होने के नाते हमें दृढ़तापूर्ण और निर्णायक तरीके से आतंकवाद के खात्मे के लिए साथ आना चाहिए ताकि हम हमारे वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें