गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में रविवार को श्मशान घाट हादसे में 19 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि मुरादनगर स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजन को मेरी शोक संवेदनाएं! मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता के लिए कार्यरत है।
वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुरादनगर हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। यूपी सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।