बिग बैश लीग में हमेशा कुछ न कुछ अजीबोगरीब देखने को मिलता है। ताजा मामला लीग के 23वें मैच का है, जिसमें एक बल्लेबाज ने ऐसा शॉट लगाया कि गेंद स्टेडियम में बैठे एक दर्शक के बीयर ग्लास में जाकर गिर गई, जिसका वीडियो आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। दरअसल, लीग का 23वां मैच में मेलबर्न स्टार्स और होबार्ट हरिकेन्स के बीच खेला जा रहा था। हरिकेन्स की पारी के 16वें ओवर में डेविड मलान ने ऐसा बेहतरीन छक्का लगाया कि गेंद स्टेडियम में बैठे एक बुजर्ग शख्स के बीयर गिलास में जाकर गिर गई।