फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख, मृतकों के परिवार को दी सांत्वना

Sun, 03 Jan 2021 07:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राम नाथ कोविंद(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में रविवार को श्मशान घाट हादसे में 19 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि मुरादनगर स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजन को मेरी शोक संवेदनाएं! मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता के लिए कार्यरत है। 

 
विज्ञापन


वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुरादनगर हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। यूपी सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें