फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक 2019 को मंजूरी दी

Thu, 08 Aug 2019 06:12 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2019 को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक को संसद के दोनों सदनों से पारित किया गया था। 
विज्ञापन


वर्धन ने कहा, "इसे जल्द ही राजपत्र में अधिसूचित किया जाएगा। इसके बाद नियम बनाए जाएंगे और एनएमसी का गठन किया जाएगा। ये सभी छह महीने के भीतर हो जाएगा।"

उन्होंने कहा, "यह हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में एक बहुत बड़ा और दूरदर्शी सुधार है, और आने वाले वर्षों में एक मील का पत्थर साबित होगा।"
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि यह एक प्रगतिशील कानून है, जो छात्रों पर बोझ को कम करेगा, चिकित्सा शिक्षा में ईमानदारी सुनिश्चित करेगा, चिकित्सा शिक्षा के खर्च में कमी लाएगा, प्रक्रियाओं को सरल करेगा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करेगा और लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक व्यापक पहुंच प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा, "यह परिवर्तनकारी प्रकृति का एक गेम-चेंजिंग सुधार है। मेडिकल छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मैंने उनके संदेह को दूर किया है और सभी सवालों का जवाब दिया है। मुझे यकीन है कि एनएमसी के तहत आने वाले वर्षों में देश में चिकित्सा शिक्षा बुलंदियों पर पहुंचेगी।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें