फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दौरे पर पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति, द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती पर होगी बात

Mon, 17 Dec 2018 03:59 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह रविवार को तीन दिवसीय सरकारी यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोनों देशों के बीच रिश्तों की मजबूती पर बातचीत करेंगे। करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी सोलीह के शपथग्रहण समारोह में शरीक हुए थे।

विज्ञापन


सोलीह ने सितंबर में हुए राष्ट्रपति के चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से वहां के दमदार नेता अब्दुल्ला यामीन को हरा दिया था। वह पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रविवार दोपहर को यहां पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सोलीह सोमवार को रस्मी स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। 

वह उसी दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिलेंगे। सोलीह का उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिलने का कार्यक्रम है। मंगलवार को मालदीव लौटने से पहले राष्ट्रपति सोलीह अपनी पत्नी फजना अहमद के साथ ताजमहल भी देखने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें