फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Droupadi Murmu: आज से झारखंड-ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति, जनजातीय समूह से संवाद

Wed, 28 Feb 2024 02:02 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुर्मू 29 फरवरी को क्योंझर जिले के गोनसिका में कदलीबाड़ी गांव के विशष रूप से कमजोर  जनजातीय समूह के सदस्यों के साथ रूबरू होंगी। इसके बाद वह क्योंझर की जनजातियां, संस्कृति और विरासत' पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति भवन से जारी सूचना के मुताबिक राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू  बुधवार को झारखंड और ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह बुधवार को रांची में झारखंड केंद्रीय विश्विद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम की आधारशिला रखेंगी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के मुताबिक, 'इस अवसर पर वह रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं और एक खेल परिसर की आधारशिला रखेंगी। साथ ही एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और बरसाही का उद्घाटन भी करेंगी।'

मुर्मू 29 फरवरी को क्योंझर जिले के गोनसिका में कदलीबाड़ी गांव के विशष रूप से कमजोर  जनजातीय समूह के सदस्यों के साथ रूबरू होंगी। इसके बाद वह क्योंझर की जनजातियां, संस्कृति और विरासत' पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगी और फिर उत्तरी परिसर में धरणीधर विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगी।  
विज्ञापन


भुवनेश्वर में दीक्षांत समारोह में शामिल
राष्ट्रपति शाम को भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मुर्मू एक मार्च को भांजा बिहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। 

मिली जानकारी के मुताबिक ' इसके बाद वह कटक में ओडिशा में ब्रह्माकुमारीज के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। राष्ट्रपति राजभवन, भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार द्वारा पीएम जनमन की प्रस्तुति देखेंगी।' फिर दो मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा के संबलपुर जिले में संथा कबी भीमा भोई से संबंधित विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगी। साथ ही वह संबलपुर के मिनी स्टेडियम में महिमा पंथ के अनुयायियों से भी मिलेंगी। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें