फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में बढ़ा तनाव, सेना बुलाई गई; असम राइफल की चार कॉलम तैनात

Wed, 28 Feb 2024 01:05 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

अगवा किए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मणिपुर पुलिस के ऑपरेशन विंग में तैनात हैं। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
मणिपुर में सुरक्षाबलों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच गोलीबारी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अपहरण के बाद तनाव और बढ़ गया है। जिसके बाद सेना को बुलाया गया है। इतना ही नहीं, इंफाल पूर्वी जिले में असम राइफल की चार कॉलम भी तैनात करनी पड़ी है। गौरतलब है कि मैतेई समूह अरामबाई तेंगगोल के कैडरों ने पुलिस अधिकारी को उनके घर से अगवा किया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अगवा किए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मणिपुर पुलिस के ऑपरेशन विंग में तैनात हैं। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी को मुक्त करा लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे पुलिस अधिकारी को अगवा किया गया। अरामबाई तेंगगोल के कैडरों ने इंफाल पूर्व में कुमार के घर पर हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग की। कुमार ने वाहन चोरी के मामले में इस समूह के छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसकी वजह से उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन


हमला करने के बाद बचाव प्रयासों के बाद बिगड़े हालात के चलते राज्य सरकार को सेना की मदद लेनी पड़ी। अधिकारियों ने कहा कि असम राइफल्स की चार टुकड़ियों की मांग की गई और उन्हें उस क्षेत्र के आसपास तैनात किया गया जहां घटना हुई थी। सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम घाटी क्षेत्रों में लागू नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें