फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashtrapati Bhavan: महिला उद्यमियों से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मू, कहा- आपने तो भारतीय कारोबार का रुख ही बदल दिया

Thu, 18 Jan 2024 06:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति भवन में कई स्टार्टअप की महिला संस्थापकों और उप-संस्थापकों से राष्ट्रपति मुर्मू ने मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहिए, जहां प्रत्येक महिलाएं आत्मनिर्भर हो।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला उद्यमियों से अन्य उद्यमशील महिलाओं की पहचान करने और उनकी मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं है जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने का सपना देखती है, लेकिन उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता मालूम नहीं होता है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने की महिला उद्यमियों की सराहना
राष्ट्रपति भवन में कई स्टार्टअप की महिला संस्थापकों और उप-संस्थापकों से राष्ट्रपति मुर्मू ने बातचीत की। उन्होंने उन महिलाओं से कहा कि उनकी इस कामयाबी से एक लहर पैदा होनी चाहिए, जिससे कि हम पूरे देश में इस तरह की सफलता की कहानियां सुन सकें। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, टहमें भारत के निर्माण के लिए एकसाथ होकर काम करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहिए, जहां प्रत्येक महिलाएं आत्मनिर्भर हो।' 'लोगों के साथ राष्ट्रपति' पहल के साथ गुरुवार को इस बैठक को आयोजित किया गया। इसका लक्ष्य लोगों के साथ गहरा संबंध स्थापित करना और उनके योगदान को पहचानना है।
विज्ञापन


महिलाओं ने भारतीय कारोबार का महौल बदल दिया: मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, 'इन महिला उद्यमियों ने भारतीय कारोबार के रुख ही बदलकर रख दिया है। उनका योगदान केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है। उन्होंने पारंपरिक प्रतिबंधों को तोड़कर भविष्य को सशक्त बनाने का रास्ता दिखाया है। वे केवल व्यापारिक नेता नहीं है, बल्कि बदलाव की अग्रदूत है। वे लाखों युवा महिलाओं के लिए एक आदर्श है।'

राष्ट्रपति मुर्मू ने इन महिलाओं के योगदानों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं की उपलब्धियां लोगों खासकर महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें