फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: राष्ट्रपति ने नौसेना के नए झंडे और डिजाइन को दी मंजूरी, खत्म हुई ब्रिटिशकाल की परंपरा

Tue, 06 Dec 2022 03:03 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

INDIAN NAVY CREST: औपनिवेशिक काल से जुड़ी चीजों से छुटकारा पाने के लिए  राष्ट्रीय प्रयास के अनुरूप नौसेना की पताका को नए डिजाइन में बदला गया है।
विज्ञापन
INDIAN NAVY CREST - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना के नए झंडे और इंडियन नेवी क्रेस्ट की नई डिजाइन को मंजूरी दे दी है, जिसका अनावरण रविवार (04 दिसंबर 2022) को नौसेना दिवस पर विशाखापत्तनम में किया गया। औपनिवेशिक काल से जुड़ी चीजों से छुटकारा पाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया और राष्ट्रीय प्रयास के अनुरूप नौसेना पताका (Indian Navy Crest) को नई डिजाइन में बदला गया है। साथ ही नौसेना के ध्वज को नया रूप दिया गया है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो सितंबर 2022 को आईएनएस विक्रांत को इंडियन नेवी के बेड़े में शामिल किया था। इसके साथ ही नौसेना की नई पताका का अनावरण करके औपनिवेशिक काल के प्रतीक से छुटकारा दिलाया था। नौसेना के नए झंडे में सेंट जॉर्ज क्रॉस को हटा दिया गया है।  नई पताका को सफेद पृष्ठभूमि पर लाल क्षैतिज और लंबवत रेखाओं को जुड़वा सीमाओं के साथ एक नीले अष्टकोण के साथ नया रूप दिया गया है। वहीं, नई पताका के ऊपरी हिस्से में बाईं ओर राष्ट्रीय ध्वज को अपरिवर्ति रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सितंबर 2017 को अपनाई गई थी पूर्ववर्ती डिजाइन
भारतीय नौसेना के लिए प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड एंड कलर की पूर्ववर्ती डिजाइन छह सितंबर 2017 को अपनाई गई थी। जिसके केंद्र में क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर लाल बैंड शामिल थे और उनके इंटरसेक्शन पर राष्ट्रीय प्रतीक था। राष्ट्रीय ध्वज ऊपरी बाएं कैंटन में था और एक गोल्डन एलिफेंट फ्लाई साइड पर निचले दाएं कैंटन में था। यह डिजाइन तत्कालीन नौसेना इनसाइन से प्रेरित थी। बता दें, वर्ष 1950 के बाद अब तक चार बार भारतीय नौसेना का चिन्ह बदला जा चुका है। 26 जनवरी 1950 पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर नौसेना का झंडा भारत के अनुरूप बदला गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें