फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border Controversy Rises: सीमा विवाद उग्र हुआ, कर्नाटक के बेलगावी में महाराष्ट्र के ट्रकों को रोका, पथराव

Tue, 06 Dec 2022 02:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी

सार

बागेवाड़ी में कर्नाटक रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं ने उन ट्रकों को रोका जिन पर महाराष्ट्र की नंबर प्लेट लगी थी। एक ट्रक पर पथराव किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर धरना-प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Border dispute flares up, Maharashtra trucks stopped in Belagavi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक व महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद उग्र रूप लेने लगा है। मंगलवार को कर्नाटक के बेलगावी के बागेवाड़ी में प्रदर्शन के दौरान कर्नाटक रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव किया। इस मामले में पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। उधर, तनाव की आशंका के चलते महाराष्ट्र के दो मंत्रियों ने बेलगावी दौरा निरस्त कर दिया। इस बीच, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा है कि राज्य और उसके लोगों के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी। 

विज्ञापन


बागेवाड़ी में कर्नाटक रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं ने उन ट्रकों को रोका जिन पर महाराष्ट्र की नंबर प्लेट लगी थी। एक ट्रक पर पथराव किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर धरना-प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ को हिरासत में ले लिया। 

देखें वीडियो
 

सद्भाव न बिगाड़ें, कर्नाटकवासियों के हितों की रक्षा की जाएगी : बोम्मई

विज्ञापन

महाराष्ट्र के साथ बढ़ते सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दोनों राज्यों की जनता से कहा है कि वे सद्भाव न बिगाड़े। राज्य की सीमाओं और अन्य राज्यों में कन्नड़ भाषियों के हितों की रक्षा के लिए उनकी सरकार वचनबद्ध है। बोम्मई ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सीमा विवाद को लेकर कानूनी जंग में कर्नाटक की जीत होगी, क्योंकि राज्य का रुख कानूनी व संवैधानिक दोनों दृष्टि से है। हमें विश्वास है कि हम कानूनी लड़ाई जीतेंगे। इसलिए चुनाव के लिए इसे मुद्दा बनाने का कोई सवाल ही नहीं है। हम राज्य की सीमाओं और अपने लोगों और महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल में रहने वाले कन्नड भाषियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कर्नाटक चुनाव का सीमा विवाद से संबंध नहीं 
बोम्मई ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों और सीमा विवाद का कोई संबंध नहीं है। कई वर्षों से महाराष्ट्र इस मुद्दे को उठाता रहा है। जैसा कि महाराष्ट्र ने विवाद खड़ा किया है, कर्नाटक से प्रतिक्रिया आई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा था कि वह अपने महाराष्ट्र के समकक्ष एकनाथ शिंदे से उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों को बेलगावी जाने से रोकने के लिए कहेंगे, क्योंकि उनकी यात्रा से सीमावर्ती जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्रियों ने स्थगित की बेलगावी यात्रा
सीएम बोम्मई का बयान उन खबरों के बीच आया कि सीमा विवाद के समन्वय के लिए गठित महाराष्ट्र की समिति के दो मंत्रियों ने आज होने वाली बेलगावी यात्रा स्थगित कर दी है। महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने कर्नाटक सरकार के आग्रह पर मंत्री चंद्रकांत पाटिल के साथ अपनी यात्रा स्थगित करने की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा निरस्त नहीं की गई है। कर्नाटक सरकार ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर यात्रा स्थगित करने अनुरोध किया था। दोनों मंत्री महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं से मुलाकात और दशकों पुराने सीमा मुद्दे पर उनके साथ बातचीत करने वाले थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें