फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री मोदी और शाह ने दी शुभकामनाएं

Tue, 01 Oct 2019 11:04 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना की।

विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट किया कि भारत को उनकी अंतरदृष्टि और नीतिगत मामलों के बारे में समझ से काफी लाभ हुआ है। गरीबों और पिछड़ों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को देखा जा सकता है। 


प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। शाह ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
विज्ञापन



शाह ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के कल्याण के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के आपके प्रयास सभी को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का जन्म एक अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें