फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: पिनराई विजयन से मिले राहुल गांधी, कई मुद्दों पर की बातचीत

Tue, 01 Oct 2019 10:11 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोचीन
विज्ञापन
राहुल गांधी-पिनराई विजयन - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की और राज्य में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास के प्रयासों को लेकर चर्चा की। विजयन से केरल भवन में मुलाकात के बाद गांधी ने संवाददाताओं से कहा, 'राज्य में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास के प्रयासों के मुद्दे पर चर्चा हुई।'

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विजयन से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने कहा, 'हमने बाढ़ राहत और पुनर्वास प्रयासों के मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा हमने अन्य सामान्य मुद्दों के साथ एनएच-766 के वन खंड पर रात्रि यातायात प्रतिबंध के मुद्दे पर बातचीत की।'
 

गांधी ने कहा कि राज्य के कई दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत के संदर्भ में उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही है और केंद्र से भी बातचीत चल रही है। विजयन से गांधी की मुलाकात के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार को धन शोधन मामले में उनकी न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने पर दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें