फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Droupadi Murmu: 'महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से देश का होगा विकास', महाराष्ट्र में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

Wed, 04 Sep 2024 02:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राष्ट्रपति मुर्मू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने 25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को महिलाओं के हक के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से देश की प्रगति और विकास होगा। उन्होंने महिलाओं से केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी कहा। वहीं, राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार की योजनाओं पर की बात
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' और 'शाशान आपल्या दारी' कार्यक्रमों के लाभार्थियों को मुर्मू ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण से महिलाओं का व्यक्तिगत विकास होगा, जो देश की आबादी का आधा हिस्सा हैं। 

25 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
राष्ट्रपति मुर्मू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने 25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी (प्रति वर्ष एक लाख रुपये से अधिक कमाने वाली महिलाएं) बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि वह यह जानकार खुश हैं कि 13 लाख महिलाओं को पहले ही लखपति दीदी बनाया जा चुका है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र ने लखपति दीदी के लक्ष्य को एक करोड़ से संशोधित कर तीन करोड़ कर दिया है। मुर्मू ने महिलाओं से अपने परिवारों की देखभाल करते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा, 'अगर आप समृद्ध और स्वस्थ रहेंगे तो देश का विकास होगा और प्रगति होगी।'

देश के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही
उन्होंने कहा, 'पुरुषों को महिलाओं की क्षमता को समझना चाहिए और उन्हें अपने सपनों तथा आकांक्षाओं को प्राप्त करने में मदद करनी चाहिए। देश के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।'

राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति आज सुबह नांदेड़ पहुंचीं, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से उदगीर ले जाया गया। बुद्ध विहार के उद्घाटन के बाद वहां प्रार्थना का आयोजन किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बुद्ध विहार में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा का वजन 520 किलोग्राम है और यह 10.5 फुट ऊंची है। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, राज्य मंत्री संजय बंसोडे और अदिति तटकरे और अखिल भारतीय भिक्षु संघ के सदस्य मौजूद थे। 

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके और मुंबई में अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि बुद्ध विहार पड़ोसी कर्नाटक के कलबुर्गी में इसी तरह के प्रतिष्ठान की प्रतिकृति है। यह बुद्ध विहार 1.15 हेक्टेयर भूमि पर बनाया गया है और इसमें 1,200 लोग बैठ सकते हैं। इसका प्रवेश द्वार मध्य प्रदेश के सांची स्तूप के प्रवेश द्वार के डिजाइन पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें