फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BR Ambedkar death anniversary: डॉ आंबेडकर की पुण्य तिथि आज, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 06 Dec 2022 10:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, डॉ. आंबेडकर के संघर्षों ने लाखों लोगों को उम्मीद दी और भारत को इतना व्यापक संविधान देने के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
 
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर को पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संसद भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सोनिया गांधी समेत अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। 

विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, महापरिनिर्वाण दिवस पर मैं बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करता हूं। उनके संघर्षों ने लाखों लोगों को उम्मीद दी और भारत को इतना व्यापक संविधान देने के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, बाबासाहेब एक महान समाज सुधारक और विधिज्ञ थे, जिन्होंने पीड़ितों के कल्याण की गहरी चिंता की और जातिगत बाधाओं और असमानताओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया। संविधान को चलाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्र उनका ऋणी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें