फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Murmu: आज से तीन राज्यों के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू; जानें पूरा कार्यक्रम

Mon, 18 Dec 2023 05:52 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति मुर्मू 20 दिसंबर को तेलंगाना के पोचमपल्ली में हथकरघा और कताई इकाई के साथ-साथ वस्त्र मंत्रालय के थीम मंडप का दौरा करेंगी। वह इस अवसर पर बुनकरों के साथ बातचीत भी करेंगी। उसी दिन वह सिकंदराबाद में एमएनआर एजुकेशनल ट्रस्ट के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। राष्ट्रपति भवन ने इस बारे में एक बयान जारी कर जानकारी दे दी है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू 18 से 23 दिसंबर तक तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लेंगी। 

विज्ञापन


 आईआईटी खड़गपुर जाएंगी मुर्मू
बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति 18 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के 69वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। उसके बाद तेलंगाना के सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलायम पहुंचेंगी। मुर्मू 19 दिसंबर को हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी।

बुनकरों से बातचीत करेंगी महामहिम
राष्ट्रपति मुर्मू 20 दिसंबर को तेलंगाना के पोचमपल्ली में हथकरघा और कताई इकाई के साथ-साथ वस्त्र मंत्रालय के थीम मंडप का दौरा करेंगी। वह इस अवसर पर बुनकरों के साथ बातचीत भी करेंगी। उसी दिन वह सिकंदराबाद में एमएनआर एजुकेशनल ट्रस्ट के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी। 
विज्ञापन


एट होम रिसेप्शन की करेंगी मेजबानी
21 दिसंबर को राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति निलायम में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। वह 22 दिसंबर को राष्ट्रपति निलयम में राज्य के प्रमुख नागरिकों और शिक्षाविदों आदि सहित गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक एट होम रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें