फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: राष्ट्रपति ने दी रक्षाबंधन की बधाई, कहा- यह सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का अवसर

Fri, 08 Aug 2025 07:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : @rashtrapatibhvn
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के हमारे संकल्प को मजबूत करता है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का अवसर है।
विज्ञापन


उन्होंने एक संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास के अनूठे बंधन का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देता है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को संरक्षित करने का भी अवसर है। यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के हमारे संकल्प को मजबूत करता है।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 12000 करोड़ रुपये की मंजूरी
विज्ञापन


उन्होंने सभी से एक समृद्ध देश के निर्माण का संकल्प लेने को कहा। जहां हर महिला सुरक्षित महसूस करे और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सके। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी संदेश में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
विज्ञापन


सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर राखी का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहनों के प्रेम, रिश्ते, विश्वास और उनकी ताकत को समर्पित है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई की तरक्की और सुखी जीवन की कामना करते हुए उसे राखी बांधती हैं। इस दौरान भाई भी बहन के प्रेम-सम्मान को स्वीकार करते हुए उसे जीवन भर रक्षा का वचन देता है। यह दिन रिश्तों सहित घर-परिवार और समाज में भी खुशियों की लहर लेकर आता है। रक्षाबंधन न केवल भारत का मुख्य पर्व है बल्कि कई अन्य देशों में भी इसकी खास रौनक देखने को मिलती हैं। इस वर्ष 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें