सियासी नजरिए से सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। उत्तर प्रदेश का चुनाव हर दल के लिए प्रतिष्ठा का मानक बन चुका है ऐसे में हर दल नए तरीकों से मतदाताओं को रिझाना चाहता है।
इसी चुनावी दौर में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में बैठक की जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद थे। बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक भाजपा सांसद ने हिस्सा लिया।
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया का रोल अहम होगा इसलिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ता इस पर एक्टिव रहे।