फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: प्रयागराज महाकुंभ के लिए रेलवे की ऐसी है तैयारियां, देशभर से UP के लिए चलेगी 900 स्पेशल ट्रेन

Tue, 20 Aug 2024 05:07 PM IST
मिथिलेश नौटियाल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

वर्ष 2025 के महाकुंभ में रेलवे ने 900 स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। महाकुंभ में नियमित रूप से रेलवे की ओर से पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके साथ-साथ जो विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां हैं वह भी अलर्ट मोड में रहेगी

विज्ञापन
रेल हादसों को रोकने के लिए रेलवे उठाएगा ये कदम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों में जुट गया है। इसी को देखते हुए रेलवे उत्तर प्रदेश के लिए 900 स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। इस संदर्भ में रेलवे बोर्ड की चेयरमैन और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने बड़ी जानकारी साझा की है। जय वर्मा का कहना है कि, स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही प्रयागराज जिले के आसपास के 9 स्टेशनों के इंफ्रास्ट्रक्चर फोकस किया जा रहा है।

विज्ञापन


‘महाकुंभ के लिए रेलवे पूरी तरह से तैयार’
रेलवे बोर्ड की चेयरमैन और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि, जनवरी 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए रेलवे पूरी तरह से तैयार है। 2019 में आयोजित हुए कुंभ मेले में जहां 530 स्पेशल ट्रेनें रेलवे की ओर से चलाई गई थी। वहीं वर्ष 2025 के महाकुंभ में रेलवे ने 900 स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। महाकुंभ में नियमित रूप से रेलवे की ओर से पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके साथ-साथ जो विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां हैं वह भी अलर्ट मोड में रहेगी, ताकि रेलवे ट्रैक को लेकर होने वाले हादसों को रोका जा सके।

महाकुंभ में 30 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु के आने की उम्मीद
दरअसल, महाकुंभ में 30 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु के आने की उम्मीद है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं में 10 से 15 प्रतिशत श्रद्धालु रेलवे से सफर करते हैं। इसके लिए प्रयागराज और आस-पास के स्टेशनों पर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। अंडरपास और ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। प्रयागराज जंक्शन स्टेशन अमृत भारत स्टेशन में शामिल किया गया है। इस स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने क्या कहा?
रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने कहा है कि, ट्रैक की मॉनिटरिंग के लिए लोकोमोटिव और यार्ड में भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन सभी कैमरे को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी जोड़ा जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए कोच में भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। रेलवे में कवच योजना भी पूरी तरह से लागू की जा रही है।

यात्रियों के सुरक्षित निकालने के लिए मूवमेंट प्लान तैयार
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर रेलवे ने राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित किया है। यात्रियों के सुरक्षित निकालने के लिए मूवमेंट प्लान भी तैयार कर लिया है। रेलवे महाकुंभ के आयोजन को सुगम और सुरक्षित ढंग संपन्न करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ावा दे रहा है। उत्तर रेलवे का जंघई से फाफामऊ दोहरीकरण का कार्य और वाराणसी से प्रयागराज एनईआर का दोहरीकरण का कार्य महाकुंभ से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

साबरमती एक्सप्रेस हादसे को लेकर एफआईआर
हाल में ही कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर हुए साबरमती एक्सप्रेस हादसे पर रेलवे बोर्ड की चेयरमैन ने कहा कि, इस मामले में रेलवे की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की जांच अभी चल रही है इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी की साबरमती ट्रेन डिरेलमेंट में कोई साजिश थी या फिर यह कोई हादसा था। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें