फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Vande Bharat: देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत को इस रूट पर चलाने की है तैयारी, कल इस कॉरिडोर पर होगा ट्रायल

राहुल संपाल
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:26 PM IST

सार

अहमदाबाद से मुंबई के रूट पर अभी 16-16 कोच की दो वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। दोनों ट्रेनों को ये दूरी को कवर करने में करीब सवा पांच घंटे लगते हैं। इन दोनों ट्रेनों को 100 फीसदी रिस्पांस और ऑक्यूपेंसी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vande Bharat - फोटो : Amar Ujala


दरअसल, अहमदाबाद से मुंबई के रूट पर अभी 16-16 कोच की दो वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। दोनों ट्रेनों को ये दूरी को कवर करने में करीब सवा पांच घंटे लगते हैं। इन दोनों ट्रेनों को 100 फीसदी रिस्पांस और ऑक्यूपेंसी देखने को मिल रही है। इसी को देखते हुए देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन इन्हीं दो शहरों के बीच चलाई जा सकती है। इस ट्रेन के ट्रायल की तैयारी शुरु हो गई है। रेल मंत्रालय के रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन ने अहमदाबाद-वडोदरा-सूरत-मुंबई सेंट्रल के बीच 9 अगस्त को ट्रायल करने की मंजूरी दे दी है। रेलवे ने इस बारे में पश्चिम रेलवे जोन को महाप्रबंधक कार्यालय को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। 


कल होगा ट्रेन का ट्रायल, रेलवे कर रहा ये तैयारी

पश्चिम रेलवे के विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत सुरक्षा प्रमाण पत्रों और आरडीएसओ के गति प्रमाण पत्र के आधार पर 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन का 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति पर ट्रायल किया जाएगा। हालांकि ये ट्रेन ट्रायल दिन और उचित मौसम की स्थिति को देखकर किया जाएगा। ट्रेन के ट्रायल के सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी एलसी गेट, अतिक्रमण वाले और टूटे-गायब बैरिकेडिंग स्थलों पर आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे रूट का करीब 50 फ़ीसदी हिस्सा यानी 792 रूट किमी पश्चिम रेलवे के अधिकार क्षेत्र में है। इस पूरे हिस्से में कैटल फेंसिंग और वॉल फेंसिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है।  


मिशन रफ्तार का हिस्सा है ट्रायल

पांच साल पहले मुंबई से दिल्ली के बीच 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए 'मिशन रफ़्तार' परियोजना की शुरुआत हुई थी। 1,478 रूट किमी और 8 हजार करोड़ रुपये के इस प्रॉजेक्ट से जुड़े काम पूरे हो चुके हैं। मिशन से जुड़े अधिकारी की मानें, तो पहले 130 किमी के ट्रायल होंगे, इसके बाद कई चरणों में और अलग-अलग सेक्शन में 160 किमी के साथ ट्रायल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next