फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से निपटने की तैयारी: रैपिड रिस्पांस सेंटर में पहले तुरंत मिलेगा इलाज, बाद में वार्ड में भर्ती होंगे मरीज

Wed, 25 Aug 2021 09:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूसरी लहर में कोरोना मरीजों को अस्पतालों में भर्ती होने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन तीसरी लहर की आशंका के बीच ऐसी परेशानी न आए, इसके अभी से प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब दिल्ली सरकार की कोशिश है कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो भी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती होने और उचित इलाज पाने में कोई कठिनाई न आए। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने इसके लिए राजीव गांधी अस्पताल में कोरोना रैपिड रिस्पांस सेंटर की शुरूआत की है। इसमें किसी भी मरीज के आने पर उसका तत्काल इलाज शुरू कर दिया जाएगा, बाद में उपलब्धता के आधार पर उन्हें किसी वार्ड में भर्ती किया जाएगा। इससे बेहद गंभीर मरीजों की जान बचाने में भारी मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया उद्घाटन
बुधवार को रैपिड रिस्पांस सेंटर का उद्घाटन करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सेंटर यह सुनिश्चित करेगा कि अस्पताल आने वाले कोविड-19 मरीजों को भर्ती होने के लिए इंतजार न करना पड़े और उन्हें तत्काल इलाज मिले। इसके लिए केंद्र को आईसीयू, ट्रांसपोर्टेबल वेंटिलेटर और 24 घंटे रिस्पांस टीम से लैस किया गया है। इसमें पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि लोगों को तत्काल सेवा दी जा सके।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री जैन ने कहा कि सरकार के इस सेंटर को 24 घंटे रैपिड रिस्पांस टीम संभालेगी, ताकि मरीजों को इलाज के लिए इंतजार न करना पड़े। यह सेंटर टीम के सहयोग से एंबुलेंस को कम समय में अस्पताल से बाहर निकालने और बिना इंतजार किए अस्पताल में भर्ती कराकर मरीजों का जीवन बचाने में मदद करेगा। यह सेंटर अस्पताल आने वाले मरीजों को भर्ती के लिए प्रतीक्षा किए बिना तत्काल इलाज मुहैया कराएगा और बाद में मरीजों को उनकी स्थिति के आधार पर संबंधित वार्डों में स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें