फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणे में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल: गांव में सड़क न होने से पालकी से एंबुलेंस तक पहुंचाई गई गर्भवती, दौरा पड़ा

Mon, 23 Jun 2025 07:13 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

ठाणे के शाहापुर इलाके में गांव चाफेवाड़ी में एंबुलेंस पहुंचने लायक सड़क नहीं है। जिसके कारण एक गर्भवती महिला को पालकी में एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक ले जाना पड़ा। इस दौरान महिला को रास्ते में दौरा पड़ गया है। जिसके बाद उसे ठाणे सिविल अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया, जहां उसकी  हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
गर्भवती महिला को पालकी में एंबुलेंस तक पहुंचाया गया (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहापुर इलाके में एक गर्भवती महिला को सड़क न होने के कारण 'डोली' (पालकी) में ले जाना पड़ा। यह घटना मुंबई से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर के एक गांव की है, जो ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत सुविधाओं की हालत को उजागर करती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'मराठी भाषा महाराष्ट्र की आत्मा, सरकार इसकी प्रतिष्ठा को कभी नहीं पहुंचाएगी नुकसान', NCP का बयान

यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। 21 वर्षीय संगीता रविंद्र मुकने नाम की महिला को उसके गांव चाफेवाड़ी से एक किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक 'डोली' में ले जाया गया। उसे 'गाइडंड रोड' पर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। संगीता को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी और उसे तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी था। लेकिन गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकती क्योंकि वहां तक जाने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है।
विज्ञापन


लोगों की मांगों को किया गया नजरअंदाज
वहीं इसे लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश खोदका ने कहा, 'हम 2025 में हैं, लेकिन हालात देखिए। मुंबई जैसे बड़े शहर के इतने पास होने के बावजूद यह गांव आज भी सड़क से वंचित है। अगर सड़क होती तो महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज मिल जाता।' उन्होंने बताया कि बार-बार मांग करने के बावजूद नाडगांव ग्राम पंचायत ने चाफेवाड़ी तक सड़क नहीं बनवाई। रास्ते में हुई देरी के कारण संगीता को एंबुलेंस तक पहुंचने से पहले दौरा पड़ गया। इसके बाद उसे तुरंत ठाणे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: पत्नी की हत्या का दोषी पाया गया 71 वर्षीय बुजुर्ग, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

घटना पर प्रशासन की चुप्पी
वहीं इस पूरे मामले पर नाडगांव ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को उजागर किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें