फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Prayagraj Mahakumbh: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे चलाएगा 800 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 20 Jun 2023 03:59 PM IST

सार

वर्ष 2025 में होने वाले महाकुंभ में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने के आसार हैं। तीर्थ यात्रियों को बेहतरीन यातायात सुविधा के लिए एनसीआर, एनईआर और एनआर के नौ स्टेशनों की योजना बनाई गई है। जहां 837 करोड़ रुपये के बजट से एनआर, एनसीआर और एनपीआर के द्वारा किए जाने वाले आरओबी और आरयूबी का निर्माण किया जाएगा...
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Mahakumbh - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt


नई तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे स्टेशन

देश के चुनिंदा बड़े स्टेशनों पर अब फेस रिकग्निशन CCTV कैमरे लगाए जाने की तैयारी हो रही है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज मंडल में इसकी शुरुआत प्रयागराज जंक्शन स्टेशन से होगी। अत्याधुनिक तकनीक वाले इस CCTV कैमरे को जहां-जहां लगाया जाएगा, उस क्षेत्र से होकर गुजरने वाले सभी संदिग्धों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। इसके साथ ही 'फेस रिकग्निशन' तकनीक वाले इन कैमरों को लगाए जाने के बाद अपराधियों को पकड़ने के साथ ही उनकी निगरानी भी आसानी से की जा सकेगी।

प्रयागराज जंक्शन और अन्य रेलवे स्टेशनों पर लगने वाले इन हाईटेक तकनीक वाले कैमरों के साथ ही फेस रिकग्निशन सिस्टम सॉफ्टवेयर भी कम्प्यूटर्स में इंस्टाल किए जाएंगे। फेस रिकग्निशन सिस्टम के जरिए उन संदिग्धों और अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा, जो चेहरा छिपाकर या भेष बदलकर रेलवे स्टेशन पर जाएंगे। इस सिस्टम के जरिये अपराधियों या संदिग्धों की पहचान सिर्फ उनके चेहरे से ही नहीं होगी, बल्कि उनकी आंखों की रेटिना की पहचान के जरिये भी उन्हें ट्रेस कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next