फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण सिन्हा को सीबीआई निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, आरके शुक्ला का कार्यकाल आज से खत्म

Wed, 03 Feb 2021 06:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण सिन्हा - फोटो : File
विज्ञापन

सीबीआई के निदेशक आरके शुक्ला का कार्यकाल बुधवार समाप्त हो रहा है। अब शुक्ला की जगह सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा लेंगे।  बता दें कि वर्तमान निदेशक आरके शुक्ला का दो साल का कार्यकाल तीन फरवरी को समाप्त हो गया।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी आरके शुक्ला जनवरी 2019 में नियुक्त किए गए थे। आरके शुक्ला और सिन्हा को कथित तौर पर सरकार द्वारा सूचित किया गया है।  प्रवीण सिन्हा सरकार के अगले आदेश तक सीबीआई के अंतरिम निदेशक बने रहेंगे। अब अगले निदेशक का चुनाव प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली  समिति करेगी। इस समिति में बीएसएफ प्रमुख और गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना, एनआइए प्रमुख वाईसी मोदी, सीआइएसएफ के प्रमुख सुबोध जायसवाल और केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा शामिल हैं। तीनों ने अतीत में एजेंसी में काम किया है और संवेदनशील मामलों को संभाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें