फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति-जनजाति के खिलाफ देश में अपराध बढ़े, गृह राज्यमंत्री ने राज्यसभा में किया कुबूल

Wed, 03 Feb 2021 06:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rajya Sabha - फोटो : iStock
विज्ञापन

देश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं। वर्ष 2019 के आंकड़े पेश करते हुए सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि इस साल अजा के खिलाफ अपराधों में 7.3 फीसदी बढ़ोतरी हुई तो अजजा के खिलाफ 26.5 फीसदी अपराध बढ़े। 

विज्ञापन


अपराध रोकना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि पुलिस व कानून-व्यवस्था राज्यों का विषय है। संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत अजा-जजा वर्ग के लोगों के खिलाफ अपराध रोकने व उनके जान व माल की हिफाजत करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है। 

रेड्डी से पूछा गया था कि नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की नवीनतम  भारत में अपराध रिपोर्ट-2019 के अनुसार अजा-जजा के खिलापफ अपराधों में वृद्धि हुई है? इसके जवाब में उन्होंने उक्त आंकड़ों की पुष्टि की। 
विज्ञापन


खड़गे ने पूछा था लिखित सवाल
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अजा-जजा के खिलाफ अपराध बढ़ने को लेकर लिखित सवाल पूछा था। जवाब में गृह राज्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकारें ऐसे मामलों से निपटने में सक्षम हैं। केंद्र सरकार अजा-जजा वर्ग के लोगों के संरक्षण के प्रति वचनबद्ध है। इसी इरादे से वर्ष 2015 में अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून 1989 में संशोधन किया गया। 

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें