फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: भाजपा की प्रतिभा जैन बनी अहमदाबाद नगर निगम की नई मेयर, पिंकी सोनी वडोदरा की मेयर

Mon, 11 Sep 2023 03:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

भारतीय जनता पार्टी की प्रतिभा जैन को अहमदाबाद नगर निगम का मेयर बनाया गया है। उन्होंने कीरिट परमार की जगह ली है, जिनका ढाई साल का कार्यकाल खत्म होने वाला है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की प्रतिभा जैन को सोमवार को अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) का मेयर नियुक्त किया गया है। वहीं जतिन पटेल को को डिप्टी मेयर बनाया गया है। शाहीबाग वार्ड से पार्षद प्रतिभा जैन को एएमसी की बोर्ट बैठक में बहुमत ध्वनि मत से चुना गया। 
विज्ञापन


प्रतिभा जैन ने कीरिट परमार की जगह ली है, जिनका ढाई साल का कार्यकाल खत्म होने वाला है। नियम के अनुसार यह पद ढाई सालों के लिए महिला पार्षद के लिए आरक्षित है। मीटिंग में जतिन पटेल को डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया है, वहीं देवांग दानी को एएमसी का नया अध्यक्ष चुना गया है। 

पिंकी सोनी को ढाई सालों के लिए वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) का मेयर नियुक्त किया गया है। वहीं चिराग बरोट को डिप्टी मेयर और डॉ. शीतल मिस्ट्री को नया अध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें