फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में नहीं आ रहा बदलाव, जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं पूर्व राष्ट्रपति

Sun, 23 Aug 2020 01:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में रविवार सुबह भी कोई सुधार नहीं आया है। वे गहन कोमा में हैं और उन्हें लगातार जीवनरक्षण प्रणाली पर रखा गया है।  दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनके वाइटल पैरामीटर स्थिर बने हुए हैं।

विज्ञापन




शनिवार को अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया था कि मुखर्जी की चिकित्सा स्थिति में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। वे अचैतन्य अवस्था में हैं और उनका श्वसन संक्रमण का इलाज चल रहा है। उनके वाइटल पैरामीटर स्थिर बने हुए हैं। उन्हें लगातार जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Pranab Mukherjee: हालत में नहीं हो रहा सुधार, श्वसन संक्रमण का हो रहा है इलाज
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने बताया था कि मुखर्जी की चिकित्सा स्थिति स्थिर बनी हुई है। फेफड़ों के संक्रमण के लिए उनका इलाज किया जा रहा है और अब भी वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। उनके अहम और क्लिनिकल पैरामीटर स्थिर बने हुए हैं यानी वे हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं।
विज्ञापन


10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुए थे पूर्व राष्ट्रपति
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त, 2020 को गंभीर स्थिति में 12 बजकर सात मिनट पर दिल्ली कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में की गई चिकित्सीय जांच में सामने आया था कि उनके मस्तिष्क में एक बड़ा सा थक्का है, जिसके लिए उनकी आपातकालीन जीवनरक्षक सर्जरी की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें