फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Map Issue: प्रह्लाद जोशी ने राहुल पर किया पलटवार, कहा- वह यह नहीं समझ सकते, क्योंकि वे इतिहास नहीं जानते

Wed, 30 Aug 2023 01:34 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी यह नहीं समझ सकते कि चीन ने जो किया, जो नक्शा जारी किया, उसके दावों को विदेश मंत्रालय पहले ही खारिज कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन द्वारा हाल ही में जारी किए गए अपने आधिकारिक नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा दिखाए जाने पर भारत में नाराजगी है। वहीं, इस मामले पर अब राजनीति शुरू हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सरकार का बचाव किया।

विज्ञापन


जोशी ने राहुल गांधी पर किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी यह नहीं समझ सकते कि चीन ने जो किया, जो नक्शा जारी किया, उसके दावों को विदेश मंत्रालय पहले ही खारिज कर चुका है। जोशी ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि क्या हुआ था, जब चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया था, यह जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में हुआ था। उन्होंने कहा, राहुल इतिहास नहीं जानते हैं। इसलिए, वह ऐसी बातें कहते रहते हैं। मैं राहुल गांधी के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करता हूं। उन्हें चीनी मानचित्र पर भरोसा है, लेकिन हमारे विदेश मंत्रालय या वहां तैनात रक्षा बल के अधिकारियों पर भरोसा नहीं है।

जोशी ने कहा, नेहरू-गांधी परिवार हमेशा से चीन पर ज्यादा भरोसा करता रहा है। यह उनकी समस्या है क्योंकि वे भारत में, सुप्रीम कोर्ट में, चुनाव आयोग में, रक्षा क्षेत्र के लोगों या भारत के किसी अन्य संस्थान में विश्वास नहीं करते हैं। वे केवल चीन या पाकिस्तान पर विश्वास करते हैं। यह उनकी समस्या है कि हम उसका क्या जवाब दे सकते हैं? 
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें:- Congress: 'पूरे लद्दाख को पता है...', चीन की ओर से नया नक्शा जारी करने के विवाद पर बोले राहुल गांधी

मैं सालों से कह रहा हूं...चीन ने हमारी जमीन हड़पी: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को कर्नाटक जाने के लिए हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा कि मैं सालों से कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं कि लद्दाख में एक इंच जमीन भी नहीं गई है। यह सरासर झूठ है। उन्होंने आगे कहा कि मैं लद्दाख से हाल ही में वापस आया हूं। वहां सब जानते हैं कि चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है। राहुल ने आगे कहा कि नक्शे का मुद्दा गंभीर है। उन्होंने जमीन तो ले ही ली है। प्रधानमंत्री को इसके बारे में कुछ कहना चाहिए।

प्रह्लाद जोशी ने लालू यादव के बयान पर कही यह बात
वहीं, मुंबई में गुरुवार से होने वाली 'इंडिया' गुट की तीसरी बैठक से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वालों को जनता जवाब देती है। राजनीतिक तौर पर कहें तो जनता ने 2014 और 2019 में जवाब दिया था। उन्होंने जेडीयू का हवाला देते हुए कहा, आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जिन्होंने आपके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

जोशी ने कहा, लालू यादव राष्ट्रहित या राज्यहित को लेकर कुछ भी नहीं कर रहे हैं, वह नीतीश कुमार के बाद अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने यह अपवित्र गठबंधन बनाया है।
विज्ञापन


बता दें, 'इंडिया' गठबंधन की मुंबई बैठक से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि, "मुंबई में नरेंद्र मोदी के गले पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग। नरेंद्र मोदी का गला पकड़े हुए हैं हम, उन्हें हटना है।"
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें