फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश जावड़ेकर ने #METOO को बताया समाज का आईना, चरित्र निर्माण पर दिया जोर

Sun, 14 Oct 2018 09:52 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि चरित्र का पतन जीवन का पतन है। #METOO पर बोलते हुए जावड़ेकर ने कहा कि इस अभियान के जरिए जो कुछ भी सामने आ रहा है वह हमारे समाज का प्रतिबिंब है। जावड़ेकर का कहना है कि समृद्धि सभी चाहते हैं, लेकिन शांति कोई नहीं चाहता।

विज्ञापन


रविवार को इस्कॉन के सालाना मैगा यूथ फेस्टिवल ‘उद्गार’ में बोलते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं और वे कल के नहीं बल्कि आज के नेता हैं। युवाओं के चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए जावड़ेकर ने कहा कि स्वामी प्रभुपाद हमेशा चरित्र निर्माण की बात करते थे। उनका कहना था कि अगर चरित्र की हानि हुई तो वह स्थायी हानि है।

विज्ञापन

'वैल्यू एजुकेशन बेहद जरूरी'

#METOO पर बोलते हुए जावड़केर ने कहा कि आज इस अभियान के जरिए जो हम देख रहे हैं, वह बता रहा है कि हमारे आसपास क्या घटित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसलिए वैल्यू एजुकेशन बहुत आवश्यक हो गई है। जावड़ेकर ने कहा कि चरित्र निर्माण और मूल्यों पर आधारित शिक्षा जीवन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मकसद केवल अच्छा माहौल बनाना नहीं बल्कि अच्छा इंसान बनाना है। उन्होंने कहा कि मूल्यों के बिना शिक्षा बेकार है और इसका कोई फायदा नहीं है।    

कार्यक्रम में बोलते हुए इस्कॉन के प्रमुख परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज ने बोलते हुए कहा कि अच्छाई और शांति हमारी प्रकृति है और हमें पूरी दुनिया को सकारात्मकता, पवित्रता, रचनात्मकता, शांति और समृद्धि का संदेश देश और पूरी दुनिया को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में मानव मूल्यों का ह्रास हो रहा है। युवा नकारात्मकता, विध्वंसकता, अपवित्रता से प्रभावित है और आज के प्रशावशाली संचार माध्यमों के जरिए दूसरों को परेशान और हतोत्साहित करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि वैदिक शिक्षा के जरिए ही ज्ञान पाया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें