फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार 2.0 के 100 दिन : शाह ने बताईं उपलब्धियां तो राहुल ने तीखे अंदाज में दी 'बधाई'

Sun, 08 Sep 2019 06:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी, अमित शाह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने इस मौके पर सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले गिनाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राष्ट्र सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण की पर्याय है। ये सरकार देश के हर वर्ग की आशाओं की प्रतीक है। 

विज्ञापन




गृहमंत्री ने कहा कि अपने द्वितीय कार्यकाल के 100 दिनों में प्रधानमंत्री मोदी ने कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिसकी राह हर देशवासी 70 सालों से देख रहा था। चाहे जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाना हो या मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्त करना या यूएपीए कानून को मजबूत कर देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना हो। यह सभी निर्णय प्रधानमंत्री मोदी की निर्णायक नेतृत्व क्षमता व राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिज्ञा को दर्शाते हैं।


वहीं, भाजपा के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'बधाई हो मोदी सरकार को 100 दिन कोई भी विकास कार्य न करने के लिए, लगातार लोकतंत्र को तहस-नहस करने के लिए, आलोचनात्मक मीडिया का गला घोंटने के लिए। स्पष्ट नेतृत्व की कमी, हमारी रुकी हुई अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए बेहतर दिशा और योजनाओं की कमी के लिए।
विज्ञापन

भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार शपथ ग्रहण के पहले दिन से ही अथक प्रयास कर रही है। मेरा मानना है कि 100 दिनों में किया गया कार्य अतुलनीय है और जो भी विकास हुआ है उससे जनता अवगत है।
 




वहीं, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। उन्होंने कहा, 'सरकार द्वारा लिया गया सबसे बड़ा फैसला  अनुच्छेद 370, 35ए, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का था। इसे 35 दिन बीत चुके हैं और कुछ मामूली घटनाओं को छोड़कर कुछ नहीं हुआ है। घाटी की परिस्थिति सामान्य हो रही है।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें