फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deen Dayal Upadhyaya : 'असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी', पीएम मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को किया याद

Sun, 25 Sep 2022 11:58 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

1916 में मथुरा में जन्मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय आरएसएस के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। साथ ही ये भाजपा के अग्रदूत थे।
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय - फोटो : twitter/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के विचारक दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका ‘अंत्योदय’ पर जोर देना और गरीबों की सेवा करना उन्हें प्रेरणा देता रहता है।
विज्ञापन


1916 में मथुरा में जन्मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय आरएसएस के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। साथ ही ये भाजपा के अग्रदूत थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि, एकात्म मानववाद और सभी वंचितों का उत्थान के उनके दर्शन को अपनी सरकार के कल्याणकारी उपायों के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाया है। 

मोदी ने कहा कि मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। अंत्योदय और गरीबों की सेवा के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय के द्वारा उठाए गए कदम हमें प्रेरणा देते है। उन्हें एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें