रावत विक्रम मिश्री की जगह लेंगे। वह पहले हांगकांग और बीजिंग में काम कर चुके हैं। रावत ने सितंबर, 2017 से दिसंबर, 2020 तक इंडोनेशिया एवं तिमोर-लेस्ते में राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।
वरिष्ठ राजनयिक प्रदीप कुमार रावत को सोमवार को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उनके शीघ्र ही नई जिम्मेदारी संभालने की संभावना है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनातनी के बीच उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के अधिकारी रावत फिलहाल नीदरलैंड में भारतीय दूत के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। रावत विक्रम मिश्री की जगह लेंगे। वह पहले हांगकांग और बीजिंग में काम कर चुके हैं। रावत ने सितंबर, 2017 से दिसंबर, 2020 तक इंडोनेशिया एवं तिमोर-लेस्ते में राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।