फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दर्शकों के बगैर खेली जाएगी भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज, स्टेडियमों में एंट्री पर रहेगी रोक

Mon, 20 Dec 2021 09:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने सीरीज के मद्देनजर कई घरेलू टूर्नामेंटों को स्थगित या रद्द कर दिया है। इसके साथ ही उसने पूरी सीरीज के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी है यानी इस सीरीज के लिए टिकटों की बिक्री नहीं होगी।
विज्ञापन
सेंचुरियन सुपरस्पोर्ट पार्क - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जोहान्सबर्ग में है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटी हुई है। टीम इंडिया को इस दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है। हालांकि सीरीज से पहले कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड की चिंताएं बढ़ा दी हैं। यही कारण है कि मेजबान बोर्ड किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। 

विज्ञापन


क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने सीरीज के मद्देनजर कई घरेलू टूर्नामेंटों को स्थगित या रद्द कर दिया है। इसके साथ ही उसने पूरी सीरीज के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी है यानी इस सीरीज के लिए टिकटों की बिक्री नहीं होगी।



सीएसए ने सोमवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड के मामलों में वृद्धि के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान स्टेडियमों में दर्शकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। सीएसए ने बताया कि यह दोनों क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिया गया एक संयुक्त निर्णय है जो किसी भी तरह के उल्लंघन और बायो बबल माहौल के नुकसान को रोकने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को दिन में क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मजांसी सुपर लीग के 2021 सत्र को भी रद्द कर दिया गया। लीग के तीसरे सीजन का आयोजन फरवरी 2022 में होना था लेकिन इसे दूसरी बार रद्द करना पड़ा। वहीं बोर्ड ने टेस्ट सीरीज को देखते हुए सभी घरेलू टूर्नामेंट को भी रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें