पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बिजली आपूर्ति में खराबी के चलते दो घंटे से अधित समय तक मेट्रो सेवा बाधित रही। मेट्रो सेवा बाधित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति में खराबी की वजह से सबसे पहले कवि सुभाष-बाउंड रेक और उसके बाद दम-दम मेट्रो स्टेशन पर सेवाएं बाधित रहीं।
मेट्रो की प्रवक्ता इंद्री बनर्जी ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), कोलकाता पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन ने ट्रेन के यात्री, जो दोपहर 1 बजे पटरियों पर फंसे थे उनको तुरंत वहां से हटाकर दम दम स्टेशन पर पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवाएं 3.14 के बाद फिरसे चालू की गईं।
बता दें कि तकनीकी कारणों से 27 दिसंबर से शहर में मेट्रो रेल सेवाओं में यह चौथा व्यवधान है। मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि जब चार नई अत्याधुनिक ट्रेनों को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी से इंडक्शन की तरफ से सुरक्षा मंजूरी मिल जाएगी तो वे इन रेक को चरणबद्ध करना शुरू कर देंगे।