फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्या पर कांग्रेसियों ने रखा दस लाख का इनाम, लगाए मोस्ट वांटेड के पोस्टर

Tue, 15 Mar 2016 03:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद

सार

  • सुभाष चौराहे पर माल्या और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
  • कई जगह ऐसे पोस्टर लगाए गए जिस पर माल्या की तस्वीर के साथ वांटेड लिखा था।
विज्ञापन
विजय माल्या (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति विजय माल्या के विदेश भाग जाने मामले को कांग्रेसियों ने भुनाना शुरू कर दिया है। माल्या के बहाने के केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेसियों ने सोमवार को सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर माल्या और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


साथ ही ढोल-नगाड़े से मुनादी कराकर माल्या पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया। कांग्रेसियों ने कई जगह ऐसे पोस्टर भी चस्पा किए, जिन पर माल्या की तस्वीर के साथ वांटेड लिखा हुआ था।

हाथों में पोस्टर लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्या के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री से गुहार लगाई कि वह इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर लगा कुछ देर के लिए जाम

विजय माल्या - फोटो : Reuters
कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन को देखने के लिए सुभाष चौराहे पर भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर वहां जाम लगा रहा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जिला महासचिव हसीब अहमद और श्रीश चंद्र दुबे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की मिली भगत से विजय माल्या देश छोड़कर भागने में सफल रहे।

उन्होंने इस मसले पर गृह मंत्री और विदेश मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन में जितेंद्र मिश्र, सलमान अहमद, अजीत पासी, हिमांशु केसरवानी, सुजीत मिश्र, इश्तियाक अहमद, विजय श्रीवास्तव, फैजान अहमद, सुशील कुमार, अनुज श्रीवास्तव, अमन, इमरान, गोलू यादव, दुर्विजय सिंह आदि भी शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें