फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बाद हिंसा: कोलकाता पहुंचे भाजपा की चार सदस्यीय जांच कमेटी के सदस्य, पीड़ितों से मुलाकात

सार

Post-Poll Violence: त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा कि चुनाव के बाद एकमात्र बंगाल है जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं को मारा गया, मर्डर किया गया, घर-द्वारा जलाया गया, जो पूरी तरह संविधान के खिलाफ है। इस तरह से कोई राज्य नहीं चल सकता है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए बिप्लब कुमार देब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए भाजपा द्वारा गठित चार सदस्यीय सदस्य रविवार शाम को कोलकाता पहुंचे। यहां भाजपा की वरिष्ठ नेता अग्रिमित्रा पॉल ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को चार सदस्यीय समिति गठित की थी। इसमें पार्टी सांसद बिप्लब कुमार देब, रविशंकर प्रसाद, बृजलाल और कविता पाटीदार शामिल हैं। देब इस समिति के संयोजक बनाए गए हैं। यह समिति जल्द अपनी रिपोर्ट नड्डा को सौंपेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टीम के सदस्य एयरपोर्ट से सीधे माहेश्वरी भवन पहुंची। यहां पर टीम के सदस्यों ने लोकसभा चुनाव के बाद हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। टीम सोमवार को कूचबिहार (उत्तर बंगाल) जाएगी। मंगलवार को टीम दक्षिण बंगाल में (डायमंड हार्बर और संदेशखाली) जाने का कार्यक्रम है।

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा गया: देब
टीम के संयोजक और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा, चुनाव के बाद एकमात्र बंगाल है जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं को मारा गया, मर्डर किया गया, घर-द्वारा जलाया गया, जो पूरी तरह संविधान के खिलाफ है। इस तरह से कोई राज्य नहीं चल सकता है। कोलकाता पहुंचने के बाद टीम के सदस्यों ने देर शाम सबसे पहले कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में स्थित माहेश्वरी भवन में जाकर यहां शरण लिए हिंसा पीडि़तों के साथ मुलाकात की। बेघर हुए करीब 200 हिंसा पीडि़त यहां शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन


बंगाल की सीएम ममता जवाब दें: प्रसाद
यहां पहुंचने पर टीम के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चुनावी हिंसा पर ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किया, पूरे देश में चुनाव होता है, लेकिन सिर्फ बंगाल में ही चुनाव के बाद हिंसा क्यों होती है। ग्राम पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव के बाद भी हिंसा हुई थी। अब फिर हिंसा हो रही है। हमारे कार्यकर्ता यहां डरे हुए हैं। जनता डरी हुई है। ये बहुत गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी यदि लोकतंत्र में विश्वास करती हैं तो उन्हें इसका जवाब देना होगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात
बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के बाद हिंसा प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन में राज्यपाल सीवी आनंद से मुलाकात की। पीड़ितों से मुलाकात करते हुए राज्यपाल ने कहा, उन्हें कुल 1025 शिकायतें मिली हैं। पीड़ितों से मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने कहा, हिंसा के खिलाफ हम सब मिल कर लड़ेंगे। मैं नेता जी, रवीन्द्रनाथ, स्वामी विवेकानन्द की शपथ लेता हूं, मैं अंत तक लड़ूंगा।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पुलिस ने रोक दिया था, इसलिए अधिकारी और पीड़ित राजभवन नहीं जा सके थे। इसके बाद अधिकारी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के आदेश के बाद शुभेंदु अधिकारी हिंसा पीड़ितों के साथ रविवार शाम राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान अधिकारी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल से दुर्गा पूजा तक केंद्रीय बलों को बंगाल में रखने का अनुरोध भी किया। राजभवन से निकलने के बाद शुभेंदु ने कहा, मैंने राज्यपाल से कहा कि बंगाल में लोकतंत्र के सभी चार स्तंभ प्रभावित हैं। पांच हजार से अधिक लोगों के राशन कार्ड छीन लिए गए हैं। यहां तक कि पशुओं तक को नहीं छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें