फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Violence: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी, पानीहाटी में बम फेंका, पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल

Thu, 07 May 2026 11:48 AM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद अभी भी हिंसाजारी है। पानीहाटी इलाके में एक बाइक सवार ने बम फेंका दिया जिसमें पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। इस मामले में भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हिंसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के पनिहाटी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम फेंके जाने से कम से कम पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। यह हमला शुभेंदु अधिकारी के लंबे समय से निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ घंटों बाद हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना आधी रात के बाद पनिहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 में दत्ता रोड पर हुई।

विज्ञापन


तीन बम लगातार फेंके
पता चला है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों से बात कर रहे थे, तभी कुछ उपद्रवी बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार चार लोगों ने वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं पर बम फेंके। तीन बम लगातार फेंके गए, जिसके बाद उपद्रवी भाग गए। इस बम विस्फोट में पांच भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें-  असम: 12 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल; मुख्य सचिव ने की पुष्टि

इलाके में तनाव फैला

विज्ञापन

इस घटना से इलाके में काफी तनाव फैल गया। घायलों को गंभीर हालत में आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। खबरों के मुताबिक उनका वहां इलाज चल रहा है। वहीं, खबर मिलते ही खारदाह पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। केंद्रीय बल भी वहां पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में किया और इलाके में गश्त की। खारदाह पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं, बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

15 वर्षों के महा जंगल राज का परिणाम:  शुभेंदु अधिकारी
मध्यग्राम घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने खरदाह में हुए बम विस्फोट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा 'राज्य में पिछले 15 वर्षों से बदले की राजनीति चल रही है। यह 15 वर्षों के महा जंगल राज का परिणाम है। कल रात खरदाह में बम विस्फोट हुआ और बसीरहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलियां चलाई गईं। हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।'

यह भी पढ़ें- Chandranath Rath: छात्र जीवन में साधु बनना चाहते थे चंद्रनाथ, फिर राजनीति में शुभेंदु के सबसे खास कैसे बने?

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर पनिहाटी में बम विस्फोट करने का आरोप लगाया है, जो मध्यमग्राम से लगभग 7 किलोमीटर दूर है, जहां अधिकारी के निजी सहायक को हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह अपने घर जा रहा था। आरोप है कि तृणमूल से जुड़े उपद्रवियों ने बम धमाका किया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन


 कई जगहों से हिंसा की खबर सामने आई
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होने के बाद से ही राज्य भर से हिंसा की खबरें आ रही हैं। कुछ घटनाओं में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई। उनके पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई और पार्टी के पोस्टर फाड़ दिए गए। कुछ जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया, जिनमें से कई घायल हो गए। पुलिस ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें